इच्छापुर नवाबगंज घाट पर सोमवार अभिषेक मंडल और ऐंद्रिला कर्मकार को उसके दोस्तों ने ही गंगा में धकेल दिया। दोनों गहरे पानी में डूब गए। मंगलवार की रात मयरापाड़ा से अभिषेक के लाश को आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों ने ढूंढ निकाला। हालांकि बुधवार रात तक ऐंद्रिला की लाश बरामद नहीं हो पाई है। इस कांड में अरेस्ट आशुतोष कुमार सिंह और कुशल साव को पुलिस ने बैरकपुर कोर्ट में हाजिर किया। कोर्ट ने उन्हें चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है। इस कांड के पिछे अभिषेक के साथ ढाई हजार रुपए को लेकर विवाद या कोई अन्य वजह है। पुलिस पूछताछ के जरिए घटना की सच्चाई सामने लाएगी।










