खड़दह थाना की पुलिस ने पानीहाटी के भूतपूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष के बेटा तथा पूर्व पार्षद तीर्थंकर घोष को गिरफ्तार किया है। पानीहाटी की वर्तमान भाजपा विधायक और आरजी कर कांड पीड़िता की मां रत्ना देवनाथ फरारा चल रहे निर्मल घोष के गिरफ्तारी के प्रति आशान्वित हुई है। उनका आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए उनकी बेटी की लाश को आननफानन में जलाने में पानीहाटी के तत्कालीन विधायक निर्मल घोष, तृणमूल पार्षद सोमनाथ दे एवं संदीप मुखर्जी की अहम भूमिका रही। पुलिस अभी तक निर्मल घोष को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लेकिन वह बच नहीं पाएंगे।