2026 विधानसभा चुनाव में पानीहाटी के तृणमूल उम्मीदवार और पूर्व पार्षद तीर्थंकर घोष को खड़दह थाना की पुलिस ने बैरकपुर कोर्ट में हाजिर किया। जनता के द्वारा फेंके गए अंडे की तरल से वह शराबोर थे। कोर्ट ने उन्हें 6 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में रखने का निर्देश दिया है। एक करोड़ की लॉटरी पाने वाले ड्राइवर की लॉटरी टिकट बलपूर्वक छीन लेने, 2021 में चुनावी हिंसा, जबरन पैसा वसूली जैसे कई आरोप उन पर है। उनकी गिरफ्तारी से खुश भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़दह थाना के सामने ढोल नगाड़ा बजाकर उल्लास प्रकट किए।










