उड़ीसा के एक होटल से गिरफ्तार तृणमूल के पूर्व विधायक निर्मल घोष को गुरुवार पुलिस ने बैरकपुर अदालत में हाजिर किया। आर जी कर कांड की पीड़िता अभया की लाश को नियमों का उल्लंघनकर जल्दबाजी में दाह संस्कार करवाने का आरोप उन पर है। ताकि सबूत मिट जाए। अदालत में पेश किए जाते समय एक महिला अधिवक्ता ने ही उन्हें लक्ष्यकर चोर चोर और चरित्रहीन का नारा लगाई। खड़दह थाना केस नंबर 382/26, न्याय संहिता 308(5), 111(3), 351(3), 61(2), 3(5) की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुई है।










