जगदल थाना की पुलिस ने कुख्यात गुंडा राज पांडे को गिरफ्तार किया है। बंगाल विधानसभा चुनावी नतीजे के बाद से वह गायब था। उसकी गिरफ्तारी के बाद से स्थानीय लोग उसके खिलाफ बोलने हिम्मत जुटाए है। तृणमूल सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदीप कुमार साव के दो भाईयों की हत्या हुई। वह बताया कि वर्ष 2024 में उसके भाई अशोक कुमार साव की हत्या हुई थी। हत्या, राज पांडे ने करवाया था। इसलिए उसे फांसी की सजा मिले। उसके अलावा चंदन गुप्ता, सूरज सिंह ने भी राज पांडे पर गंभीर आरोप लगाए।










