नैहाटी नगर पालिका के तीन नंबर वार्ड पैटर्सन रोड निवासी अमर चौधरी के आवास पर गुरुवार को नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। नैहाटी थाना की पुलिस के सहयोग से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उस आवास से 35 किलो गांजा, दो लाख 75 हजार 525 रुपया बरामद कर जप्त किया है। खुफिया सूचना के आधार पर छापामारी हुई। कार्रवाई के समय अमर चौधरी घर पर नहीं था। पुलिस ने उसके बेटा राजा चौधरी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से आया था और कहां भेजा जाना था?










