शातिर ने नायलॉन की बैग में रखकर पानी से भरी तालाब में छुपा रखी थी फायर आर्म्स थी। जिसे बीजपुर थाना की पुलिस ने बरामद किया। दरअसल, 25/27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हालीशहर निवासी अजय माली ने पुलिस को बताया कि अपना अवैध हथियार जगन्नाथ दास उर्फ नानू के पास रखा है। फिर पुलिस ने सर्च अभियान चलाई। उस बैग से पुलिस को एक 9 एमएम पिस्तौल जिसमें चार कारतूस लोड थी, एक सिक्स चैंबर रिवाल्वर, एक वन शटर, एक देसी कट्टा और एक अतरिक्त कारतूस मिला है। हथियार रखने के जुर्म में जगन्नाथ दास को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।










