नैहाटी स्टेट जनरल अस्पताल में स्मार्ट ओपीडी स्थापना के लिए सांसद पार्थ भौमिक दो करोड़ रूपया आवंटित किए थे। नैहाटी के पूर्व तृणमूल विधायक सनत दे की निर्माण संस्था उस फंड से अस्पताल में निर्माण काम कर रही थी। नैहाटी के वर्तमान भाजपा विधायक सुमित्र चट्टोपाध्याय ने बताया कि सांसद पार्थ भौमिक ने उत्तर 24 परगना के जिलाशासक से सांसद फंड से हुए कार्य के जांच का अनुरोध किए है।