नॉर्थ बैरकपुर नगर पालिका के 23 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद तथा बैरकपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविंद्रनाथ भट्टाचार्य उर्फ रोविन के खिलाफ इलाके में जगह-जगह पोस्टर लगी है। किसी पोस्टर में उन्हें हत्यार बताकर सजा देने की मांग तो किसी पोस्टर में रंगदारी का पैसा लौटाने की मांग है। उल्लेखनीय है कि हत्या के मामले में अरेस्ट रवींद्रनाथ भट्टाचार्य पार्टी से सस्पेंड थे। 4 मई बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजा के दिन उन्हें निर्दोष बताकर तृणमूल सांसद पार्थ भौमिक ने पार्टी में लौटा लिए। नॉर्थ बैरकपुर नगर पालिका के विदाई चेयरमैन मलय घोष ने कहा कि विषय की जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन पाप अपने आप को भी नहीं छोड़ता।










