भूतपूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वकील के लिबास में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंची। चुनाव के बाद हिंसा को लेकर जनहित याचिका कोर्ट में दर्ज कराई। वकील के काले पोशाक में खुद अपना पक्ष रखी। मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल की पीठ से अनुमति मांगते हुए बोली कि मैं 1985 से वकील हूं। उस हैसियत से अपना पक्ष रखना चाहती हूं। उनका आरोप है कि विधानसभा चुनाव के बाद से राज्य में लोगों को घरों से निकाला जा रहा है। एससी-एसटी एवं अल्पसंख्यक समुदाय को धमकी दी जा रही है। पांच सप्ताह बाद मामले की अगली सुनवाई होगी।

 

कोर्ट ने सभी पक्षों को हलफनामा पेश करने का आदेश दिया है। उधर कोर्ट से निकलते समय ममता बनर्जी को लक्ष्य कर चोर चोर का नारा लगा। इधर, बार काउंसिल आफ इंडिया ने राज्य बार काउंसिल को पत्र देकर ममता बनर्जी के वकील के रूप में पंजीकरण, प्रेक्टिस स्थल और उनके कानूनी पेशा से जुड़े रहने की अन्य जानकारी मांगी है।