बंगाल में भाजपा के सत्ता में आते ही जो लोग विरोधी थे। वे रातो रात रंग बदलकर खुद को भाजपाई साबित करने पर तुले हैं। उनमें तृणमूल कांग्रेस के कई नेता हैं। ऐसे लोग रातों-रात तृणमूल के क्लब को भगवा रंग से रंगकर दीवार पर भाजपा का चिन्ह कमल का फूल अंकित करवा दिए। जगह-जगह भाजपा के समर्थन में बैनर पोस्टर लगी। गैर पार्टी के नेताओं के खुद से भाजपा बनने के इस प्रयास से भाजपा नेतृत्व नाखुश है। जगदल भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि किसी को खुद से भाजपा न बनने दे। निर्देश से सक्रिय हुए कार्यकर्ताओं ने दीवार पर खुद से बनाए गए कमल के चिन्ह पर सफेदी पोत दिए। अनधिकृत रूप से लगाई गई साइन बोर्ड, बैनर को खोलकर हटा ले गए।