हालीशहर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व तृणमूल नेता शुभंकर घोष तथा उनके भाई पापन घोष को कमर में रस्सी बांधकर हालीशहर थाना की पुलिस ने शनिवार अपराहन सड़क पर घूमाई। उन्हें देखकर लोग उत्तेजित हो उठे। दोनों भाइयों को लक्ष्यकर भीड़ ने चोर चोर का नारा लगाया और अंडे फेंका। तत्काल परिस्थिति को संभालते हुए पुलिस ने दोनों भाइयों को गाड़ी में बैठाकर रवाना हो गई।










