बैरकपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन उत्तम दास के खिलाफ शहर में कई जगह पोस्टर लगी है। मस्जिद मोड़, चंदनपुकुर बाजार, जाफरपुर मोड़ समेत तमाम जगहों पर लगी पोस्टर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उत्तम दास के कमर में रस्सा बांधकर घूमने की मांग है। बता दे की 15  जून को उत्तम दास ने चेयरमैन पद से इस्तीफा देखकर तृणमूल पार्टी छोड़ने का ऐलान किए। उनका कहना है कि चेयरमैन रहने के दौरान निर्पेक्षता से काम किए है। पोस्टर लगाना उनके खिलाफ एक षड्यंत्र है।